नई दिल्ली ।। विश्व भर में अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने इतिहास रच दिया है। आज इसरो का सैटेलाइट भेजने का शतक पूरा हो गया है। इसरो ने शुक्रवार सुबह 9.28 पर PSLV के जरिए एक साथ 31 उपग्रह को Launch किया।

भेजे गए कुल 31 उपग्रहों में से 3 भारतीय हैं और 28 छह देशों से हैं- कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका। पृथ्वी अवलोकन के लिए 710 किलोग्राम का कार्टोसेट-2 सीरीज मिशन का प्राथमिक उपग्रह है।
पढ़िए- इस देश की धमकी से डरे पाक ने किया ऐलान, अब आतंकियों की मदद करने वालों को होगी…
इसके साथ सह यात्री उपग्रह भी है जिसमें 100 किलोग्राम का माइक्रो और 10 K.G. का नैनो उपग्रह भी शामिल हैं। कुल 28 अंतरराष्ट्रीय सह-यात्री उपग्रहों में से 19 अमेरिका, पांच दक्षिण कोरिया और एक-एक कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन और फिनलैंड के हैं। आपको बता दें कि उपग्रह को Launch करने से चीन और पाकिस्तान हड़कंम मचा हुआ हैं। तो भारत अंतरिक्ष से दुश्मन देशों पर पैनी नजर भी रख सकेगा।
तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर इसरो की जमकर तारीफ की और बधाई दी। मोदी ने Twitter पर लिखा कि नए साल की शुरुआत में ही इसरो की इस उपलब्धि पर बहुत बधाई। हमें उम्मीद है कि ये देश के किसानों, मछुआरों और नागरिकों की मदद करेगा।
_1549759625_100x75.png)
_319444470_100x75.png)
_1180945512_100x75.png)
_441638052_100x75.png)
_1195473182_100x75.png)