खलील अहमद ने रचा इतिहास, टूटा ये विश्व रिकॉर्ड, आज ये 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड दांव पर

img

पंजाब ।। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का अंतिम और तीसरा मुकाबला आज 10 फरवरी को खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड टीम पहले बल्लेबाजी कर रही हैं और आर्टिकल लिखे जाने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 20 ओवर में 212 रन पर 4 विकेट हो चुके हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में यदि टीम इंडिया आज जीत जाती है तो न्यूजीलैंड में पहली बार T20 सीरीज जीत जाएगी।

भारत के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने पहला विकेट लेते ही अंतरराष्ट्रीय T20 फॉर्मेट में उमेश यादव के 9 विकेट का रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

पढ़िए- वसीम अकरम ने World Cup 2019 को लेकर दिया बड़ा बयान, इस टीम को बताया सबसे प्रबल दावेदार

आज दांव पर है ये 5 विश्व रिकॉर्ड

1. यदि रोहित शर्मा का T20 में 2 छक्के लगाते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय T20 फॉर्मेट में सर्वाधिक 104 छक्के लगाकर नंबर 1 पर पहुंच जाएंगे बल्लेबाज हो जाएंगे

2. रोहित शर्मा अंतिम T20 में 4 छक्के लगाते हैं तो श्रीलंका के बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के तीनों फॉर्मेट में 352 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। रोहित के तीनों फॉर्मेट में इस समय 349 छक्के हैं।

3. यदि टीम इंडिया जीतती है तो रोहित शर्मा की कप्तानी में 13वी T20 जीत होगी। और विराट कोहली का 12 जीत का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

4. रोहित शर्मा की कप्तानी में यदि आज टीम इंडिया जीतती हैं तो न्यूजीलैंड में पहली बार टी20 सीरीज जीत जाएगी।

5. महेंद्र सिंह धोनी 1 छक्का लगाते ही T20 में विराट कोहली के 48 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

फोटो- फाइल

Related News