
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में हो रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने पहले ही सत्र में दक्षिण अफ्रीकी पारी को 431 रन पर समेटकर मेहमान टीम पर 71 रन की बढ़त बना ली।
पढि़एःसाउथ अफ्रीका पहली पारी में 431 रनों पर सिमटी, भारत को 71 रनों की बढ़त
इस बीच टीम इंडिया के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे पापा बन गए है। इस बात की जानकारी खुद हरभजन सिंह ने अपने एक ट्वीट से दी है। दरअसल, इस समय रहाणे अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे है। ऑफ़ ब्रेक स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, शहर में नए डैडी को बधाई, आशा है कि मम्मी और छोटी राजकुमारी स्वस्थ होगी। जीवन का मजेदार हिस्सा अब अज्जू शुरू होता है।
--Advertisement--