
इंडोनेशिया। पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात पर नोक-झोंक हो ही जाती है। कई बार यह बड़ी बहस का रूप भी ले लेती है। बात बहस तक रहे तो अच्छा है, मगर कई बार यह विवाद जानलेवा रूप ले लेता है। ऐसी घटना इंडोनेशिया में हुई, जिसमें पत्नी की जान चली गई। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति को मोबाइल फोन का पासवर्ड न देने पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में दो दिन के बाद पति की मौत हो गई।
यह घटना इंडोनेशिया के वेस्ट नूसा टेंगारा के ईस्ट लोम्बाक रीजेंसी की है। यहां रहने वाले 26 साल के डेडी पूरनामा से उसकी पत्नी 25 साल की इल्हाम चहयानी ने उसके मोबाइल फोन का पासवर्ड मांगा। डेडी उस समय अपने घर की छत की मरम्मत कर रहा था। उसने पासवर्ड देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच बहस होने लगी। इस बीच डेडी ने इल्हाम के साथ मारपीट भी की। ईस्ट लोम्बॉक पुलिस चीफ मेड योगी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुई शुरुआती बहस तब और बढ़ गई जब पूरनामा छत से उतरकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।
जानकारी के मुताबिक लड़ाई के दौरान इल्हाम ने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और लाइटर से उसे आग लगा दी। इस घटना में पूरनामा के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल गया। उसे केरुआक हेल्थ सेंटर ले जाया गया लेकिन दो दिन बाद ही उनकी मौत हो गई। घटना के एक गवाह के तौर पर ओजी नाम के शख्स की पहचान हुई है। ओजी ने बताया कि जब घर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं तो वह मदद करने के लिए पहुंचे थे।
पूरनामा की पत्नी चाहयानी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे ईस्ट लोमबोक रीजनल पुलिस स्टेशन में कस्टडी में रखा गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि महिला पर आरोप तय किए गए हैं या नहीं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Husband password mobile wife gas and burned
--Advertisement--