
अजब-गजब ।। आज हम आपको बताने जा रहे है दुनिया के सबसे खतरनाक चिड़ियाघर के बारे में , जिसके बारे में जानकर आप भी रह जाएंगे दंग ! जी हाँ , वैसे तो आप चिड़ियाघर घूमे भी होंगे और चिड़ियाघर में जानवरों को बंद पिंजरे बंद देखा होगा। लेकिन आज हम आपको जिस चिड़ियाघर के बारे में बताने जा रहे है। वो इन सब चिड़ियाघर से अलग है।
आपको बता दें कि एक ऐसा पिंजरा जहां खूंखार जानवार तो खुले में घूमते हैं पर इंसान पिंजड़े में कैद रहते हैं। सुनकर आश्चर्य जरुर लग रहा होगा लेकिन ये सच है। हम बात कर रहे हैं चीन के चौंगक्विंग शहर में बने एक ऐसे ही अनोखे चिड़ियाघर की। इस चिड़ियाघर का नाम Lehe Ledu Wildlife है। यहाँ इंसान पिंजरे में बंद रहकर जानवरों को देखते हैं।
पढ़िए- महिला बोली- गन्दा हैं पर धंधा हैं, भारत के इस राज्य में है सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया
इतना खतरनाक होने के बावजूद भी लोग यहां आतें हैं और खुद अपने हाथों से खाना भी खिलाते हैं। यहां कि एंट्री फीस इतनी है कि आपकी जेब खाली कर देगी पर फिर भी यहां लोग यहां आते हैं। इस चिड़ियाघर को देखने के लिए अलग-अलग देश से भारी मात्रा में लोग आते हैं।
साल 2015 के बाद से ये चिड़ियाघर स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए खुला है। हर साल यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। बता दें की इस चिड़ियाघर में भारत का सबसे खतरनाक जानवर टाइगर भी शामिल है।
वही , इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का इस बारे में कहना है कि हम अपने दर्शको को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव फील करवाते हैं। इसके साथ ही इस अनोखे चिड़ियाघर के प्रवक्ता चान लियांग का कहना है कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है या जब वह हमला करता है। हम उस वक्त की फिलींग को अपने दर्शकों को महसूस करवाना चाहते हैं। ये चिड़ियाघर दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
फोटो- फाइल
--Advertisement--