प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने किया ऐसा ऐलान कि प्रियंका और अखिलेश भी नहीं कर पाएं आज तक ऐसा!

img

उत्त प्रदेश ।। लोकसभा इलेक्शन-2019 की लड़ाई बहुत रोमांचक हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए तरकश के सभी तीर को चलाने में देरी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में शिवपाल यादव ने बड़ा ऐलान करके बड़ी लकीर खींच दी है जबकि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी ऐसा नहीं कर पाईं।

लोकसभा इलेक्शन-2019 को देखते हुए सभी दल चुनावी घोषणा पत्र जारी करने में जुटे हुए हैं। सबसे पहले राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया था जिसके बाद से राष्ट्रदोह के कानून व न्याय स्कीम को लेकर खींचातान जारी है। इसी बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।

पढ़िए-शिवपाल यादव ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए प्रसपा ने किन लोगों पर लगाया दांव

इसमे अहीर रेजीमेंट बनाने, जाति की आबादी के हिसाब से आरक्षण देने, जरूरतमंद महिलाओं को पेंशन देने आदि की बात की है। सपा का घोषणा पत्र जारी होने के कुछ घंटे के अंदर ही शिवपाल यादव ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। शिवपाल यादव ने अपने घोषणा पत्र में एक ऐसी बात कही है जो लाखों वोटरों को प्रभावित कर सकती है।

सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने वाले राष्ट्रीय दल को चुनाव में समर्थन देने की बात कही थी। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आयी प्रियंका गांधी ने कर्मचारियों से भेंट करके पुरानी पेंशन बहाल करने का आश्वासन दिया था लेकिन कांग्रेस के घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन को लेकर कोई बात नहीं की गयी।

इसी तरह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई तरह के वायदे तो किये हैं लेकिन पुरानी पेंशन को लेकर उनकी पार्टी की भी स्थिति साफ नहीं है जबकि शिवपाल यादव ने पुरानी पेंशन बहाल करने की बात अपने घोषणा करके एक बड़ी लकीर खीच दी है। अगर शिवपाल यादव के घोषणा पत्र का सरकारी कर्मचारियों पर असर हुआ तो लाखो मतदाता प्रसपा से जुड़ सकते हैं।

प्रसपा अध्यक्ष (शिवपाल यादव) ने कुशल राजनीतिज्ञ की तरह अपनी पार्टी का घोषणा पत्र बनाया है। गरीबों को मुफ्त मकान देना, संविदा कर्मचारियों को स्थायी करना व निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने की बात कही है। शिवपाल यादव ने उन लोगों पर विशेष ध्यान दिया है जिन्हें बड़ी राहत की जरूरत है यदि शिवपाल यादव का घोषणा पत्र आम लोगों को प्रसंद आ जाता है तो चुनाव में उनके उम्मीदवार सभी दलों को कड़ी टक्कर दे पायेंगे।

फोटो- फाइल

Related News