img

नई दिल्ली ।। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय से बॉलीवुड के हॉट टॉपिक में बने हुए हैं। नवंबर महीने की 14-15 तारीख को इन दोनों ने शादी की थी। शादी के बाद से ही ये दोनो मेजर कपल गोल्स सेट करते जा रहे हैं।

शादी के बाद से अब तक ये कई बार एक साथ स्पॉट किए गए, हर समय इन दोनों का साथ और प्यार लोगों के लिए मिसाल बन कर सामने आय़ा। कुछ समय पहले एक अवॉर्ड शो पर भी रणवीर सिंह का दीपिका के प्रति केयर और लव वाला साइड देखने को मिला था।

पढ़िए- फराह ख़ान Birthday- मेहनत में तप कर बनाई है ये पहचान, इशारे पर नाचता है पूरा Bollywood

उनकी स्पीच सुनकर दीपिका की आंखों से भी आंसू आ गए थे। इन दोनों ने शादी के बाद अब तक कई इंटरव्यूज भी दिए। इस दौरान दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में काफी सारी बातें बताई। हालांकि दीपिका को जहां अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों पर खुल कर बात करने से बचते हुए देखा गया वहीं रणवीर सिंह कई खुलासे करते दिखे।

हाल ही में फेमसली फिल्मफेयर के सीजन 2 में रणवीर सिंह मेहमान बन कर आए थे। यहां पर दिए अपने इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ, पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की। इस पूरे दौरान देखा गया कि रणवीर सिंह अब तक भी अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण के खुमार में इस कदर डूबे हैं कि इससे निकल ही नहीं पा रहे हैं।

दीपिका के प्यार का नशा उनके सिर चढ़ कर बोल रहा है। उन्होंने दीपिका के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी पत्नी दीपिका बेहद घरेलू किस्म की हैं, और उनकी यही बात उन्हें बेहद प्रभावित करती हैं।

इस जोड़े की बात करें तो ये दोनों सबसे पहले अपनी फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट पर मिले थे। यहीं से वे दोनों एक दूजे के करीब आए थे। तब से ही इन दोनों ने लगभग 6 सालों तक एक दूसरे को डेट किया और आखिर में 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में इन दोनों ने शादी रचा ली।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को हाल ही में सुपरहिट हुई फिल्म सिंबा में सारा अली खान के अपोजिट देखा गया था। आने वाले दिनों में वे आलिया भट्ट के साथ फिल्म गली बॉय और तख्त में नजर आयेंगे। वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की अगली फिल्म छपाक में नजर आएंगी जिसमें वे एक एसिड अटेक सर्वाइवर का रोल निभाती दिखाई देंगी।

फोटो- फाइल

--Advertisement--