आज का राशिफल: 26 सितंबर 2018 दिन-बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आज का राशिफल: 26 सितंबर 2018 दिन-बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

मेष:
आज का दिन अनुकूल है। शरीर स्वस्थ रहेगा। मन में उत्साह और उर्जा का संचार होगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। परिवार में आनंद के साथ समय बीतेगा। माता से लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ:
आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। मन में चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। फिजूलखर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें।

मिथुन:
दिन बहुत लाभदायक रहेगा। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। धन प्राप्ति के योग है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है।

कर्क:
दिन आरामदायक रहेगा। कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पदोन्नति होने के योग हैं। माता-पिता से संबंध मजबूत रहेंगे।

सिंह:
दिन मिला-जुला रहेगा। धार्मिक कार्यों में दिन बीतेगा। क्रोध से हानि हो सकती है, संयम बनाए रखें। संतान की तरफ से भी चिंतित रह सकते है। विदेश से सुखद समाचार मिलेंगे।

कन्या:
आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, खान-पान का ध्यान रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। धन खर्च हो सकता है। जलक्षेत्र और वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला:
दिन हंसी-खुशी में बीतेगा। विपरीत लिंग वालों से खुशी मिल सकती है। नए वस्त्रों की खरीदारी हो सकती है। शरीर स्वस्थ्य रहेगा। लोगों से सम्मान मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

वृश्चिक:
गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण रहेगा। शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों से संपर्क बढ़ेगा। धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

धनु:
संभव हो सके तो यात्रा टाल दे। पेट में तकलीफ हो सकती है, संतानों के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं। कार्य में पूर्ण सफलता न मिलने से निराशा भी हो सकती है। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

मकर:
स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। परिवार में वाद-विवाद होने की आशंका है। सामाजिक क्षेत्र में अपना व्यवहार संयमित रखें नहीं तो मानहानि हो सकती है। महिलाओं के मामलों से दूर रहें।

कुंभ:
चिंताओं में कमी आएगी, उत्साह का संचार होगा। भाई-बहनों के साथ मिलकर नया कार्य करेंगें। मित्रों एवं परिजनों से मुलाकात होगी। यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे।

मीन:
क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। तकरार और मनमुटाव होने की संभावना है, संभल कर रहें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। मन में नकारात्मक विचार न आने दें।

Related News