
नई दिल्ली ।। जैसा कि आप सब जानते हैं सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है और उनके साथ एक खुशहाल जिंदगी बीता रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर सानिया की शादी शोएब से नहीं होती तो वह किससे शादी करना पसंद करतीं?
दरअसल, हाल ही में सानिया ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने पहले क्रश के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर उनकी शादी शोएब से नहीं होती तो वह बॉलीवुड के एक अभिनेता से शादी करना पसंद करतीं। बता दें, सानिया मिर्जा को बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बहुत पसंद हैं और सानिया ने कहा कि शोएब से शादी नहीं होती तो वह रणबीर से शादी करना पसंद करतीं।
पढ़िए-No 6 की समस्या हुई खत्म, जानिए क्या कहा हैं विराट कोहली ने इस बल्लेबाज़ के बारे में…
सानिया ने बताया कि रणबीर पर उनका काफी समय तक क्रश भी रह चुका है। इसलिए वह खुद को काफी खुश किस्मत समझतीं अगर उनकी शादी रणबीर से होती। खैर, ये तो रही पास्ट की बातें लेकिन आज वह अपने पति और बेटे इजहान के साथ एक खुशहाल जीवन बीता रही हैं। बता दें, सानिया और शोएब ने साल 2010 में शादी की थी।
लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय ऐसा भी था जब बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और सानिया मिर्जा रिलेशनशिप में हुआ करते थे। जी हां, बात उन दिनों की है जब शाहिद कपूर की शादी नहीं हुई थी। निर्माता करण जौहर ने अपने घर एक पार्टी रखी थी और इस पार्टी में शाहिद कपूर और सानिया भी इनवाइटेड थे। इसी पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई।
धीरे-धीरे दोनों में जान पहचान हुई और वह एक-दूसरे के करीब आ गए। सूत्रों की मानें तो शाहिद कपूर को सानिया मिर्जा पसंद आ गयी थीं और वह उन्हें डेट भी करने लगे थे। लेकिन कुछ समय बाद शाहिद और करीना के अफेयर की खबरें आने लगी जिसके बाद सानिया और शाहिद ने ब्रेकअप कर लिया।
फोटो- फाइल
--Advertisement--