पाखंडी बाबा बोला- 50 दिन तक पत्नी के साथ लगातार करो ये काम, शुरू हो गया पति

img

झारखंड ।। महाराष्ट्र राज्य के चंद्रपुर जनपद में स्वयंभू बाबा की सलाह पर छुपा हुआ खज़ाना ढूढ़ने के लिए एक पति ने अपनी बीवी को लगभग 50 दिन तक कथित रूप से बहुत कम मात्रा में खाना दिया। शेगांव थाने के एक अफसर ने बुधवार को कहा कि महिला ने अगस्त 2018 में शादी की थी। एक स्वयंभू बाबा ने महिला के पति और ससुराल वालों से बयाया कि यदि वह भूखा रहे और कुछ अनुष्ठान करे तो उन्हें ‘गुप्त खज़ाना’ मिल सकता है।

उन्होंने बताया कि शादी के पहले दिन से ही पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे एक कछुए समेत विभिन्न चीजों को लेकर अनुष्ठान और अन्य चीज़े करने के लिए मजबूर किया गया। अफसर ने बताया कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा 50 दिनों तक बहुत थोड़ी मात्रा में खाना दिया गया।

पढ़िए-चेहरा और फिगर देखकर एक रात के लिए ​मिल रहे थे 10,000 रुपए, इस खेल का जब हुआ खुलासा, पुलिस भी रह गई हैरान

उन्होंने कहा कि उस दौरान वह महिला से रोज़ाना तड़के पौने तीन बजे पूजा कराते थे और इस दौरान कोई गलती करने पर उसे पीटते थे। अफसर ने बताया कि उसके पिता को संदेह हुआ तो वह उसके घर गए और वह उसकी दयनीय हालत देखकर स्तब्ध रह गए।

इसके बाद वह महिला को अपने साथ घर ले गए जहां उसने अपनी आप बीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने पुलिस से संपर्क किया और महिला के पति, ससुराल वालों और अन्य के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और महिला के पति और स्वयं भू बाबा को अरेस्ट कर लिया।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News