ये है दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड, छोटा इतना की आप सोच भी नहीं सकते !

img

जरा हटके. जब हम आपसे कहते हैं कि जरा किसी आइलैंड की सैर के बारे में सोचिए तो आप के लिए इसका मतलब होता है समुद्र के बीच बने टापू पर प्रकृति के सौंदर्य को निहारते हुए मीलों दूर तक टहलते रहना। अब जरा अपनी कल्पना को लगाम दीजिए आर जानिए एक एसे आइलैंड के बारे में जो दुनिया के सबसे छोटे आइलैंड के तौर पर मशहूर है आर दुनिया भर से पयर्टक इसे देखने न्यूयार्क आते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस आइलैंड पर सिर्फ एक घर आर एक पेड़ है। इसका आकार एक टेनिस कोर्ट जितना ही है। यानि कुछ मील भी आपको चलना नहीं होगा।

क्या है अमेरिका के इस आइलैंड का नाम

विश्व का ये सबसे छोटा आइलैंड न्यूयॉर्क के एलेक्जेंड्रिया बाय के पास है। इस आइलैंड के आकार की वजह से ही इसका नाम जस्ट रूम इनफ रख दिया गया है। जस्ट रूम इनफ आइलैंड इस पर बने घर के एक सिरे से शुरू होता है आैर उसके दूसरे सिरे पर खत्म हो जाता है। वैसे पूरी दुनिया में करीब 2000 से ज्यादा आइलैंड हैं, जिसमें ये आइलैंड भी शामिल है। इसका क्षेत्रफल 3,300 स्क्वायर फीट बताया जा रहा है। इससे पहले सबसे छोटे आइलैंड का खिताब बिशप राॅक माना जाता था।

आकार ने कराया रिकार्ड बुक में नाम दर्ज

आकार के चलते इस आइलैंड का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। जस्ट रूम इनफ अपने से पहले सबसे छोटे माने जाने वाले बिशप आइलैंड से आकार में आधे के बराबर है। पहले इसका नाम हब आइलैंड था, लेकिन जब 1950 में इस को एक परिवार ने खरीदा तो, यहां पर एक छोटा सा घर बनाकर एक पेड़ लगवा दिया। तभी से इसे जस्ट रूम इनफ कहा जाने लगा। हांलाकि शुरूआत में इसके आनर परिवार के लोगों ने इसे अपने वीकेंड होम के तौर पर तैयार करवाया था, लेकिन बाद में ये एक मशहूर पर्यटन के रूप में पहचाना जाने लगा।

Related News