img

उत्तर प्रदेश ।। जौनपुर में एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी का गांव के ही एक 15 वर्षीय लड़के के साथ कई महीनों से प्यार था। किशोरी अपने ब्वॉयफ्रेंड पर उसके साथ घर से भागने का दबाव बना रही थी। शुक्रवार को भी दोनों ने भागने की योजना बनाई।

किशोर एनवक्त पर नमाज अदा करने मस्जिद में चला गया। योजना के मुताबिक किशोरी मस्जिद आई और मस्जिद के बाहर बैठ गई। बाहर आते ही उसने ब्वॉयफ्रेंड का हाथ पकड़ लिया और उस पर भागने का दबाव बनाने लगा।

पढ़िए-54 वर्षीय महिला के साथ 8 लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, विरोध करने पर लोहे की रॉड से पीटा

जैसे ही इसका भनक परिवार को लगा, दोनों परिवार नाथुपुर चौराहा स्थित मस्जिद के पास पहुँचे। किशोरी ने शादी करने पर जोर देते हुए कहा कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए कुछ भी करेगी परंतु उसे छोड़कर कही नही जाएगी। हंगामा देखकर वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

किशोर के परिवार ने यूपी -100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले आई। किशोरी का कहना था कि अगर उसकी शादी ब्वॉयफ्रेंड से नही हुई तो वह जान दे देगी। एसएचओ ने समझाने की कोशिश शुरू की कि दोनों नाबालिग थे। किशोरी थाने में शादी करने को लेकर अड़ी थी।

उधर किशोर ने सबके सामने यह शर्त रख पाए दिया कि वह शादी उसी लड़की से करेगा जिससे उसके परिवार वाले कहेंगे। किशोरी की मां भी पुलिस स्टेशन में मौजूद थी, जबकि उसका भाई किशोर की ओर से समझाने की कोशिश कर रहा था।

फोटो- प्रतीकात्मक

--Advertisement--