
अजब-गजब।। आप सभी को पता है कि महाभारत काल से जुडी कई बातों को आप जानते ही होगे। जैसे कि पांडव और कौरव को कौन नही जानता है। महाभारत का युद्र किसने जीता था। आदिकाल में हालाकि क्या आप ये सब बातों को जानते है कि हिंदुस्तान में एक जगह ऐसी भी मौजूद है जहां आज भी महाभारत काल के महाबली भीम की राक्षसी पत्नी हिडिंबा के वंशज निवास करते है।
हिंदुस्तान के इस राज्य का नाम है नगालैंड है। साल 1961 में इस राज्य का नाम नगालैंड रखा गया था। जबकि इससे पहले इसे नगा हिल्स तुएनसांग एरिया कहते थे। शुरुआत में यह राज्य एक केंद्र शासित प्रदेश था। वहीं एक दिसंबर 1963 को इसे देश का 16वां राज्य बनाया था। नगालैंड हिंदुस्तान का एकमात्र ऐसा राज्य है। जहां पर केवल एक ही रेलवे स्टेशन और एक ही एयर पोर्ट मौजूद है और ये दोनों राज्य के सबसे बड़े नगर दीमापुर में बने हुए हैं। जबकि दीमापुर को नगालैंड का प्रवेश द्वारा कहा जाता है।
पढ़िए-इस जगह को कहते हैं मौत का आइलैंड, यहां जाने के नाम से सरकार के भी उड़ जाते हैं होश
हिंदुस्तान के इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर राज्य स्थित हैं। जबकि पूर्व में यह म्यांमार देश से घिरा है। यहां की प्रमुख भाषा अंग्रेजी है और इसके अलावा यहां हिंदी और 16 आदिवासी बोलियां भी आपको सुनने को मिलेगी। दिमापुर की महाभारत काल की विरासत आज भी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है और यहां आज भी हिडिंबा का वाड़ा बना हुआ है।
जहां राजवाड़ी में स्थित शतरंज की ऊंची-ऊंची गोटियां भी हैं। जो कि अब थोड़ी-बहुत टूट भी चुकी हैं। बता दें कि यहां के लोगों का मानना है कि इन गोटियों से भीम और उनके पुत्र घटोत्कच शतरंज खेलते थे और इस जगह पांडवों द्वारा अपने वनवास का काफी समय व्यतीत किया गया था।
महाभारत के अनुसार, दीमापुर को कभी हिडिंबापुर के नाम से भी जाना जाता था और इस जगह महाभारत काल में हिडिंब राक्षस और उसकी बहन हिडिंबा रहती थी। यही पर हिडिंबा द्वारा भीम से विवाह किया था। यहां बहुलता में रहने वाली डिमाशा जनजाति खुद को भीम की पत्नी हिडिंबा का वंशज कहती है।
फोटो- फाइल
--Advertisement--