आज का राशिफल : 11 दिसंबर 2018 दिन- मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आज का राशिफल : 11 दिसंबर 2018 दिन- मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

मेष:
व्यवसायिक क्षेत्र में अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयो पर चर्चा होगी। आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के सिलसिले में कहीं बाहर जाने के अवसर भी आ सकते हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण को सकारात्मक बनाने का प्रयास आज आप करेंगे। प्रत्येक कार्य का निर्णय उसे व्यवहारिक रूप से विचार करने के बाद लें। आज मन में सुस्ती छाई रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृषभ:

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। आज धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। इससे आपके मन में धार्मिक भावना में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, इसके प्रति गंभीर रहें। आज कार्यभार कुछ अधिक रहेगा।

मिथुन:
आज क्रोध पर काबू रखें नहीं तो परेशानी होगी। बीमार व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें। सार्वजनिक स्थलों पर बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मानसिक रूप से आपके मन में हताशा रह सकती है। मंत्र जाप और पूजा-पाठ करें, मन को शांति मिलेगी।

कर्क:

संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से मन हरा-भरा रहेगा। आज विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति अधिक आकर्षित होंगे। मौज-शौक की वस्तुओं, नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी। दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा। व्यापारियों को कारोबार में लाभ होगा। साझेदारी के व्यपार में भी लाभ के योग बन रहें हैं। प्रेमीजनों को प्यार में सफलता मिलेगी। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

सिंह:
गणेशजी कहते हैं कि उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन कर सकती है। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होने से निराश होंगे। आज ऑफिस के काम को सतर्कता के साथ करें और किसी से भूल कर भी मनमुटाव न करें। आज कामकाज में किसी के सहयोग की आशा न रखें। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार मिल सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें, हानि पहुचा सकते हैं।

कन्या:
आज मन में किसी बात की चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा, पेट में तकलीफ हो सकती है। अचानक धन खर्च हो सकता है। आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहना ही आपके लिए हितकर है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। इनसे सीखने को बहुत कुछ मिलेगा। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। शेयर-सट्टा से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

तुला:

आज हरेक काम सोच-समझकर करें, बिना विचारे कोई निर्णय न लें। आज अच्छे विचार और अच्छी बात सुनकर आप मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। माता और स्त्रीवर्ग से सम्बंधित चिंता सताएगी। संभव हो सके तो आज यात्रा करने से बचें। समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण आलस महसूस करेंगे। पैतृक संपत्ति के बारे में सावधानीपूर्वक काम लेना हितकर है।

वृश्चिक:
आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी वृद्धि होगी। परिवारवालों और संबंधियों के साथ सम्बंधों में प्रेम भाव बना रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए दिन शुभ है। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे।

धनु:
आज परिजनों के साथ होनेवाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च हो सकते हैं, फिजूलखर्ची से बचें। किसी बात को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी। इस कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा।

मकर:
ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज दिन की शुरुआत करें। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। नौकरी-धंधा में लाभ होगा।

कुंभ:
पैसे की लेन-देन या जमानत के मामले में काफी सावधानी पूर्वक काम करें। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन की आशंका है। बात-विचार को सरल बनाए रखें नहीं तो गलतफहमी पैदा हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते, दुर्घटना होने की आशंका है। आज आपको भला करने में हानि उठानी पड़ सकती है।

मीन:
आज आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। इससे आपका मान-सम्मान और जनसपर्क बढ़ेगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। आज आपको यात्रा-प्रवास पर जाना पड़ सकता है।

Related News