बीवी ने पति को जिंदा जलाया, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के बरेली जिले में रौंगटे कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, यहां एक 22 साल की एक महिला ने अपने पति को जिंदा जला दिया। जिसकी वजह आपकों काफी हैरानी हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने ऐसा कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह काला था और वह उससे 2 साल बड़ा था। पत्नी अपने पति को इसी कारण पसंद नहीं करती थी। घटना के बाद पति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

पढि़ए-प्राइवेट स्कूल में महिला कर्मियों ने बच्ची के साथ किया घिनौना काम, प्राइवेट पार्ट में डाले पत्थर

मामला बरेली के खुर्द फतेहगढ़ थाना क्षेत्र का है। खुर्द फतेहगढ़ के एसएचओ सहदेव सिंह ने बताया कि प्रेमश्री और सत्यवीर सिंह की शादी दो साल पहले हुई थी। सत्यवीर प्रेमश्री से दो साल बड़ा था। उसका रंग काला था, इसलिए प्रेमश्री उसे पसंद नहीं करती थी। दोनों के एक 5 महीने की बेटी है।

मामले में पुलिस ने बताया कि बीते सोमवार की सुबह करीब 5 बजे जब सत्यवीर सिंह चारपाई पर सो रहा था। उसी वक्त उसकी पत्नी प्रेमश्री ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़का और उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कुछ पेट्रोल प्रेमश्री के पैरों पर भी गिर गया, जिसकी वजह से उसके पैर भी जल गए। सत्यवीर की चीख पुकार सुनकर उसके परिजन और आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। फौरन सत्यवीर को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News