img

लखनऊ ।। गृहमंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह का कल 66 वां जन्मदिन है। बाल्मीकि समाज की ओर से पूर्व संध्या पर हवन पूजन, लड्डू वितरण के साथ 66 कबूतरों को आजाद किया गया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर रविवार की शाम हवन पूजन के साथ 66 किलों लड्डू का केक काटा गया। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अमित पुरी, आयोजक रामसिंह बाल्मीकि, रामशंकर गुप्ता, अवधेश गुप्ता छोटू ने 66 कबूतरों को आजाद करके गृह मंत्री राजनाथ सिंह की लम्बी आयु होने की कामना की।

कार्यक्रम आयोजक राम सिंह बाल्मीकि (सदस्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना भारत सरकार) ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है। लखनऊ में विकास कार्यों को अधिक गति दी है। उनकी सांसद विकास निधि से अनकों का कार्य लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में कराये जा रहें है समय-2 पर वे कार्यकर्ताओं से आकर मिलते रहते है और उनसे सीधा संपर्क हम सबका बना हुआ है।

--Advertisement--