गैंगरेप पीड़िता को यह कहकर पुलिस ने दिखाया था डर, 16 साल की लड़की ने खोले राज

img

यूपी किरण ब्यूरो

नोएडा/लखनऊ।। जेवर कांड के बाद पड़िता ने केस दर्ज कराया और चौंकाने वाला बयान पुलिस को दिया है। पुलिस को सुबह साढ़े छह बजे दी गई तहरीर पर साढ़े दस बजे पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

पीड़िता ने बताया कि केस में पुलिस दुष्कर्म मानने को तैयार नहीं थी। सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कहा था कि दुष्कर्म का केस दर्ज कराने पर अस्पताल और कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे। सोच-विचार के बाद ही दुष्कर्म का केस दर्ज कराना।

16 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि मीडिया से जेवर कांड की जानकारी मिली है, जिस तरह की निर्ममता हमारे साथ हुई थी, उससे भी ज्यादा उन महिलाओं व उनके घर वालों के साथ हुई है। महिलाएं उन बदमाशों को जानती तक नहीं, फिर उनपर दुष्कर्म का झूठा आरोप क्यों लगाएंगी? इस तरह की हैवानियत, जिसके साथ होती है, वही उसका दर्द समझता है।

कोई महिला इस तरह से अपनी इज्ज्त नीलाम नहीं कर सकती। बुलंदशहर की नाबालिग पीड़िता का कहना है कि उस डरावनी रात को याद कर मेरी नींद उड़ जाती है। इस कारण जेवर कांड की महिलाओं का दर्द मैं महसूस कर सकती हूं।

फोटोः प्रतीकात्मक

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/3380

Related News
img
img