img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

उत्तर प्रदेश/कानपुर।। कानपुर के जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार तड़के मकान के कब्जे में तीन दबंगों ने एक शख्स को बुरी तरह पीटने के बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी को भी जमकर पीटा। घाटमपुर थाने में घटना की एफआईआर लिखी गई है। एसओ के अनुसार, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

जगन्नाथपुर गांव में नत्थू ने घर के सामने ग्राम समाज की जमीन पर एक मंदिर बनवाया है। इससे गांव के ही कुछ लोग रंजिश मानने लगे थे।

आरोप है कि शुक्रवार तड़के 3 बजे छोटे, विमलेश और छुटकी वहां आए। ये लोग लाठी-डंडों से पीटने के बाद नत्थू को खेतों की तरफ ले जाने लगे।

बचाने आई उसकी पत्नी राजकुमारी को भी पीटा। इसके बाद खेत में चाकू से नत्थू की नाक और प्राइवेट पार्ट काट दिया। आरोपियों के भागने के बाद नत्थू को हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया।

फोटोः प्रतीकात्मक

इसे भी पढ़े

http://upkiran.org/3278

--Advertisement--