img

लखनऊ ।। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले फेज के पोल में टक्कर सपा-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा में देखने को मिल रही है। इस चरण में कुल 15 जिले की 73 सीटें हैं। इसमें से करीब 50 सीटों पर तो बसपा काफी कमजोर नजर आ रही है। असली मुकाबला गठबंधन बनाम भाजपा है। जबकि करीब 23 सीटों पर भाजपा बसपा से लड़ रही है। इस तरह से देखें तो सपा गठबंधन और भाजपा में मुकाबला जोरदार है।

इस चरण में शामली, हापुर, बागपत, हाथरस और कासगंज की तीन-तीन सीटें हैं, मुजफ्फरनगर की 6 और आगरा की नौ सीटें हैं। फिरोजाबाद पांच और एटा की चार सीटें हैं। मेरठ, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी सात-सात सीटें हैं। मथुरा और फिरोजाबाद में पांच-पांच सीटें हैं।

--Advertisement--