img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

लखनऊ ।। अखिल भारतीय बढ़ई महासभा ने विश्व के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा को ”बढ़ई रत्न” से सम्मानित किया। राजधानी के चारबाग स्थित रवीन्द्रालय सभागार में चल रहे जादूगर ओ पी शर्मा के ‘शो’ के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें मोमेन्टो, शाल और अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्राम शर्मा ने कहा कि ओ पी शर्मा ने अब तक 37400 से ज्यादा ‘शो’ करके जहां जादुई दुनिया में कीर्तिमान स्थापित किया है, वहीं समाज का नाम भी रोशन किया है। उनकी कला पर हम सभी को गर्व है।

जादूगर ओ पी शर्मा को सम्मानित करने वालों में श्रीराम शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, रामेश्वर कुशवाहा, मनोरंजन, राम खेलावन शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, शिवमंगल शर्मा, खिलाड़ी शर्मा, राम नरेश शर्मा, परशुराम शर्मा, ईश्चरदीन शर्मा, इन्द्रदेव शर्मा, राम कैलाश शर्मा, रामधनी विश्वकर्मा, अरविन्द शर्मा, सोनू शर्मा, हरी शर्मा, आर सी शर्मा, रमापति विश्वकर्मा, साहबलाल शर्मा, रमेश शर्मा, अयोध्या शर्मा, प्रिन्स शर्मा प्रमुख रहे।

--Advertisement--