बुलंदशहर में 4 महिलाओं से हाईवे पर गैंगरेप, एक की गोली मारकर कर दी हत्या

img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

उत्तर प्रदेश/नोएडा।। यूपी में सत्ता परिवर्तन के दो महीने बाद भी अब तक अपराध पर पूरी तरह से लगाम नहीं पाई है। यूपी के बुलंदशहर की घटना को अभी तक लोग भुला भी नहीं पाए थे।

कि दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर में इससे मिलती जुलती या कहें इससे भी वीभत्स चार महिलाओं से गैंगरेप की घटना सामने आई है। वहीं पुलिस एक महिला से ही गैंगरेप की बात कह रही है।

लूट का विरोध करने पर एक शख्स को बदमाशों ने गोली मार दी,जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जान गंवाने वाले शख्स की मां,बहन, पत्नी व भाभी के साथ गैंगरेप हुआ है।

सूचना के मुताबिक, बुधवार देर रात 1:30 बजे के करीब जेवर से बुलंदशहर जा रहे कार सवार परिवार के साथ जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर बदमाशों ने लूटपाट की।

विरोध करने पर परिवार के एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं दरिंदगी की हद पार करते हुए पुरुषों के सामने ही परिवार की चार महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक,6 बदमाशों ने रास्ते में कोई ऐसा सामान डाल दिया,जिससे गाड़ी का टायर पंचर हो गया। इसके बाद लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने चारों महिलाओं के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

वहीं इससे पहले लूट का विरोध करने पर एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जान गंवाने वाला शख्स परिवार का मुखिया बताया जा रहा है।

उधर, पुलिस महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को गलत बता रही है। पुलिस पत्रकारों को पीड़ितों से मुलाकात नहीं करने दे रही। पीड़ित परिवार को कहीं छिपा दिया गया है, जिससे मीडिया में यह बात न फैले।

घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लव कुमार ने बताया कि जेवर के रहने वाले एक शख्स का रिश्तेदार बुलंदशहर में एक अस्पताल में भर्ती था।

उसकी तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग बुधवार की रात करीब दो बजे कार में सवार होकर रिश्तेदार को देखने के लिए बुलंदशहर के लिए निकले थे। जेवर के साबौता गांव के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी कार के टायर में गोली मार दी।

इससे पहले घटना की सूचना पर जिले के एसएसपी, एसपीआरए और पूर्व कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा मौके पर पहुंचे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह भी घायल लोगों को जायजा लेने अस्पताल पहुंचे हैं।

फोटोः फाइल

इसे भी पढे़

http://upkiran.org/3182

Related News
img
img