img

मेरठ ।। नेशनल शूटर और रिटायर्ड कर्नल के घर छापे में 35 विदेशी गन सहित 117 किलो मांस बरामद
हुए हैं।

यूपी के मेरठ में बीती रात एक नेशनल शूटर के घर छापा पड़ा है। छापे से मिले सामान ने सभी को चौंका दिया है। इस शूटर के पिता मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल हैं।

करीब 16 घंटे तक खोजबीने के बाद डीआरआई की टीम को 35 विदेशी गन और पचास हजार कारतूस मिले हैं। एक करोड़ रुपयों के साथ ही 117 किलो मांस भी बरामद किया गया है। जंगली जानवरों से जुड़ा सामान भी इस छापे में बरामद हुआ है।

देवेंद्र कुमार नेशनल शूटर प्रशांत बिश्नोई उर्फ पाशा के पिता है। प्रशांत सिक्योरिटी एजेंसी भी चलाते हैं। पिछले दिनों बिहार में 500 नील गाय मारने का ठेका भी मिला था। बिश्नोई फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है।

इसे भी पढ़िए, पहली बार ब्राह्मणों ने फूंका सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला, देखिए वीडियो

दिल्ली से आई इस टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरु की जो रविवार सुबह 3: 30 बजे तक चली। छापेमारी की कार्रवाई में दिल्ली से आई टीम सहित वन विभाग के आला अधिकारियों और पुलिस टीम को भी बुलाया गया था।

--Advertisement--