img

लखनऊ ।। योगी राज में भारतीय जनता पार्टी की हकीकत उनके विधायक ही बताने में जुटे हुए हैं। इसकी वजह से सुशासन के नाम पर सत्ता में आने वाली भारतीय जनता पार्टी को आए दिन शर्मसार होना पड़ रहा है।

ताजा मामला टोल प्लाजा का है। टोल न देना पड़े इसके लिए भाजपा विधायक ने जमकर तांडव मचाया। तमाचा जड़ इससे भी पेट नहीं भरा तो सत्ता की हनक भी दिखाई। देखिए वीडियो।

दिल्ली से आ रहे भाजपा विधायक ने अपने समर्थकों के साथ फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर गुंडई की। काफिला रोके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मचारियों से बदसलूकी की। उनके साथ मारपीट की। इसके बाद विधायक खुद मैदान में कूद पड़े और टोल कर्मचारियों को पीटा। विधायक ने किसी भी वाहन का टोल टैक्स नहीं देने दिया और पूरे काफिले के साथ धमकी देते हुए वहां से रवाना हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। टोल प्लाजा ने फतेहगंज पश्चिमी थाने में शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर विधायक की गुंडई का वीडियो 2 दिन बाद वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के साथ ही पार्टी संगठन इस पर पर्दा डालने की कोशिश में जुट गया। टोल ब्रिज पर उत्पात मचाने वाले विधायक सीतापुर के राकेश राठौर बताए जा रहे हैं। सीसीटीवी में जो रिकार्डिंग है, उसमें दिख रहा है कि विधायक अपने काफिले के साथ दिल्ली की तरफ से आ रहे थे। उनके साथ समर्थकों की गाड़ियां भी थीं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने विधायक और उनके समर्थकों को रोका। उनसे टोल टैक्स मांगा। फुटेज में साफ तौर पर नजर आता है की टोल ब्रिज पर विधायक की गाड़ी गुजरने के बाद उनके साथ चल रहे काफिले के वाहनों को टोल कर्मचारी रुकते हैं।

घटना की तहरीर थाने में देने के साथ ही आलाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं होना पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। अधिकारियों ने मामले की जांच कराना तक उचित नहीं समझा। सरकार के बेहद करीबी माने जाने वाले जिले के आला अफसर ने तो मामला रफादफा करने के लिए दबाव तक बनाना शुरू कर दिया है।

भाजपा के विधायक राकेश राठौर ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। जबरन गाड़ियां वहां से निकाली। टोल टैक्स तक नहीं दिया। इसकी शिकायत फतेहगंज पश्चिमी थाने में की गई है लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

– वैभव शर्मा, टोल टैक्स मैनेजर

--Advertisement--