img

लखनऊ।। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में शुक्रवार से राहुल और प्रियंका चुनावी कैम्पेन करेंगे। तीन साल बाद यह पहला मौका है, जब दोनों एक साथ होंगे। इससे पहले दोनों ने 2014 में लोकसभा इलेक्शन के दौरान अमेठी में रोड शो किया था। बता दें कि यूपी इलेक्शन में कांग्रेस ने सपा के साथ अलायंस किया है।

कांग्रेस 105 सीट पर चुनाव लड़ रही है। ऐसा कहा गया कि इस अलायंस को करने में राहुल के साथ प्रियंका की भी बड़ी भूमिका रही है। कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सबसे पहले 1.30 बजे फतेहपुर जिले के हाथगांव के कर्बला मैदान  पर जनसभा करेंगे।

– इसके बाद करीब 3 बजे रायबरेली के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज ग्राउंड में रैली करेंगे। यहां उनके साथ प्रियंका भी मौजूद होंगी।
– तीसरा प्रोग्राम 4.30 बजे रायबरेली के ही महराजगंज के बाबुरिया ग्राउंड में होगा, जहां राहुल चुनावी सभा करेंगे।
– रायबरेली में चौथे फेज में 23 फरवरी को वोटिंग है।
– बता दें कि रायबरेली जिले में बछरावां, हरचंदपुर और सरेनी विधानसभा सीट हैं।

अमेठी-रायबरेली की सीटों को लेकर हुआ था व‍िवाद
– कांग्रेस-सपा के अलायंस के बाद अमेठी-रायबरेली की 10 विधानसभा सीटों को लेकर पेंच फंस गया था।
– हालांकि, बाद में दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई। तय हुआ क‍ि अमेठी सदर और ऊंचाहार की 2 सीट छोड़कर बाकी 8   सीटों पर कांग्रेस अपने कैंडिडेट्स उतारेगी।
– मौजूदा वक्त में दोनों जिलों की 10 में से 7 सीटें सपा के पास, 2 कांग्रेस के पास जबकि 1 सीट पर पीस पार्टी का कब्जा है।
– सपा ने जो 8 सीटें कांग्रेस को दी, उनमें से 7 सीटों पर उसे पिछली बार जीत मिली थी। इनमें से 2 सीटों पर ही सपा ने इस बार अपने कैंडिडेट उतारे हैं।

--Advertisement--