img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

उत्तर प्रदेश/झांसी।। यूपी के झांसी में एक लड़के ने बीच सड़क पर स्कूटी खड़ी कर खुद को सीने में गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है क‍ि लड़का स्कूटी रोककर किसी से फोन पर चिल्लाते हुए कह रहा था क‍ि अगर बात नहीं मानोगी तो खुद को गोली मार लूंगा। ऐसे में माना ये जा रहा है क‍ि लड़के का क‍िसी लड़की से अफेयर चल रहा था।

दोस्त के घर गया था म‍िलने

झांसी के प्रेमनगर इलाके के बिहारीपुरा में रहने वाले मेवालाल के पोते प्रशांत कुमार के मां-बाप की मौत हो चुकी है। वह अपने दादा के साथ रहकर डॉन बॉस्को स्कूल में 12वीं की पढ़ाई कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम प्रशांत अपने दोस्त के यहां गया था, लेकिन दोस्त के न मिलने पर वह वापस लौटने लगा। रास्ते में प्रेम नगर के खाती बाबा मंदिर के पास वह स्कूटी रोककर खड़ा हो गया।
चश्मदीदों के मुताबिक, उसने स्कूटी रोकी और किसी से फोन पर

चिल्लाकर बात करने लगा। उसने कहा- अगर बात नहीं मानोगी तो वह खुद को गोली मार लेगा। लोगों ने बताया कि इतना बोलकर उसने खुद को सीने पर गोली मार ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तमंचा उसकी स्कूटी पर ही गिरा।

 

घटना के बाद मौके पर आई थी एक लड़की

घटनास्थल के पास वेल्डिंग की दुकान के माल‍िक श्यामसुंदर ने बताया, ”लड़का क‍िसी से चिल्लाकर बात कर था। कई लोगों ने उसकी चेतावनी सुनी थी।” मौके पर मौजूद हरेंद्र नाम के शख्स ने बताया, ”घटना के तुरंत बाद एक लड़की दौड़ती हुई आई थी।

उसने लड़के को देखा और फ‍िर वापस चली गई। शायद ये वहीं लड़की थी, जिससे लड़का बात कर रहा था।”लोगों की मानें तो लड़के को शक था कि लड़की किसी और से भी फोन पर बात करती है। इसी बात को लेकर उसका लड़की से विवाद हो रहा था।

क्या कहना है पुल‍िस का?

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया, ”लड़के की स्कूटी, मोबाइल और तमंचे को कब्जे में लिया गया है। फोन कॉल्स की जांच होगी। लड़के के पास तमंचा कहां से आया, इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना के सही कारणों का पता चल जाएगा।”

फोटोः फाइल

--Advertisement--