img

नई दिल्ली ।। भाजपा सांसद विजय माल्या को लंदन से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें स्कॉर्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वह अमेरिका भागने की फिराक में था।

दुनिया भर के अमीर लोगों में शुमार किंग ऑफ गुड टाइम के नाम से मशहूर विजय माल्या का बैड टाइम चल रहा है। माल्या के बुरे वक्त का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके ऊपर 17 बैंकों का 7800 करोड़ कर्ज है।

आलीशान जिंदगी के लिए मशहूर विजय माल्या कई बैंकों के डिफॉल्टर घोषित हो चुके हैं। विजय माल्या को डेट रिकवरी ट्रि्ब्यूनल ने बड़ा झटका देते हुए डिआजियो से उन्हें मिलने वाली तकरीबन 515 करोड़ रुपये की रकम फ्रीज कर दी है।

--Advertisement--