img

चुनाव संपन्न होने के बाद एक दूसरे को बधाई देते हुए पदाधिकारीगण एवं विश्वकर्मा समाज के लोग।

यूपी किरण ब्यूरो, नई दिल्ली

प्रवीण चन्द्र शर्मा बने रहेंगे संस्था के महासचिव

भिलाई नगर/नई दिल्ली ।। विश्वकर्मा समाज कल्याण केंद्र की अगुवाई में श्री विश्वकर्मा भवन, जवाहर नगर में समाज की आमसभा एवं संस्था के अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को हुआ। मंचस्थ अतिथि अतुल विश्वकर्मा (डिप्टी कलेक्टर, राजनांदगांव), सुरेश शर्मा (वकील) दीपक कुमार शर्मा (श्रम कल्याण अधिकारी, भिलाई इस्पात संयंत्र) एवं संरक्षकगण ने भगवान विश्वकर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू हुआ।

कार्यक्रम में महासचिव ने विगत दो वर्ष (2014-15 एवं 2015-16) के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन अमरनाथ शर्मा ने किया। तत्पश्चात संस्था द्वारा नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अतुल विश्वकर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश शर्मा एवं पर्वेक्षक दीपक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में अध्यक्ष पद का चुनाव प्रारंभ हुआ। अध्यक्ष पद हेतु सुभाष शर्मा, दरोगा शर्मा तथा ओमप्रकाश शर्मा चुनाव मैदान में थे। जिन्होंने बारी बारी से संस्था के प्रति अपने विचार व्यक्त किये।

मतदान प्रातः 11 बजे से 1 बजे मध्य हुआ, मतदाता सूची में कुल 236 आजीवन सदस्यों में से 135 वोट पड़े। भरी सभा में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष मतों की गिनती की गई, जिसमे दरोगा शर्मा को 18 मत, ओमप्रकाश शर्मा को 11 मत एवं सुभाष शर्मा को सर्वाधिक 106 मत मिले। सुभाष सबसे अधिक मत प्राप्त कर संस्था के चौथी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष ने कहा कि प्रवीणचन्द्र शर्मा, महासचिव, ईश्वर दयाल शर्मा, उपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। शेष पदों की घोषणा 15 दिनों के अंदर कर दी जाएगी, इस बार शपथ ग्रहण भी होगा। उपस्थित विश्वकर्मा बंधू एवं चुनाव अधिकारी अतुल विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, दीपक शर्मा एवं सभी स्वजातीय बंधुओं का बहुत-बहुत आभार है, जिन्होंने अपना कीमती समय देकर स्वच्छता पूर्वक चुनाव का संपादन किया। उन्होंने कहा यह मेरी नहीं संस्था के एक एक कर्मठ पदाधिकारी एवं सदस्यों की जीत है, हार जीत मायने नहीं रखता हम सबका उद्देश्य एक है मलजुल कर संस्था के विकास के लिए कार्य करना है।

--Advertisement--