लखनऊ ।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ विश्वविद्यालय के पास काला झंडा दिखाने वाले छात्र ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लगभग 27 दिन बाद जेल से छूटे नितिन ने मंगलवार को लेनिन पुस्तकालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए। नितिन राज आईसा छात्र संगठन के कार्यकरिणी सदस्य हैं।
नितिन ने कहा कि देश में दमन का राज चल रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है। भाजपा सरकार में दलित महिलाएं अल्पसंख्यक छात्र नौजवान निशाने पर हैं। चाहे सहारनपुर में दलितों पर हमला हो या फ़िर भीड़ द्वारा जुनैद की हत्या का मामला। हर जगह इन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
नितिन ने कहा कि देश भर में भाजपा द्वारा आतंक का माहौल बनाया जा रहा है। आइसा इन सब मामलों पर चुप नहीं बैठेगी। इसके विरोध में आइसा 25 जून को लोकतंत्र बचाओ का आह्वान करेगी।
https://youtu.be/HSeP4_Op_qQ
_1549759625_100x75.png)
_319444470_100x75.png)
_1180945512_100x75.png)
_441638052_100x75.png)
_1195473182_100x75.png)