शादी की रात अभिषेक-ऐश्वर्या के साथ हुआ कुछ ऐसा कि सुनकर हिल गया था पूरा बच्चन परिवार!

img

नई दिल्ली ।। बॉलीवुड के मशहूर कपल अभिषेक-ऐश्वर्या की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है। हालांकि, ये अलग बात है कि अभिषेक अपने फ़िल्मी कैरियर में उतने सफल नहीं हो पाए जितना की ऐश्वर्या राय बच्चन।

आपको बता दें कि आज ही के दिन यानि की 20 अप्रैल 2007 की शाम बच्चन परिवार के निवास ‘प्रतीक्षा’ में दोनों की शादी हुई थी। इस शादी से पहले अभिषेक का नाम करिश्मा कपूर से जोड़ा जाता था। साल 2002 में अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई भी हुई थी। लेकिन कुछ कारण 2003 में दोनों की शादी होने से पहले ही रिश्ते टूट गए। जिसके बाद 20 अप्रैल को अभिषेक-ऐश्वर्या ने शादी कर ली।

पढ़िएःएक्ट्रेस हिना खान के साथ हुआ बड़ा हादसा, बुरी तरह जख्मी…

जानकारी के अनुसार, अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के ठीक पहले अचानक एक नया मोड़ आ गया था। जाह्नवी कपूर नाम की एक मॉडल ने शादी के एक रात पहले 19 अप्रैल को ‘प्रतीक्षा’ के सामने अपने हाथ की नस काट ली थी।

मॉडल जाह्नवी कपूर का दावा था कि उसकी और अभिषेक के बीच नजदीकियां फिल्म ‘10’ की शूटिंग के दौरान बढ़ीं थीं। इतना ही नहीं मॉडल जाह्नवी कपूर ने कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। मॉडल का कहना था कि कुछ दोस्तों के सामने दोनों ने शादी भी की थी। बता दें कि जाह्नवी ने अभिषेक के साथ गाने ‘दस बहाने’ में काम किया था।

जब मॉडल जाह्नवी कपूर से ये पूछा गया कि उनके पास शादी का क्या परमाण (सबूत) है तो उन्होंने कहा कि प्यार को किसी सबूत की आवश्यकता नहीं होती है। सुसाइड करने के आरोप में जाह्नवी को अरेस्ट कर लिया गया था। इस घटना से पूरा बच्चन परिवार हिल गया था।

फोटो- फाइल

Related News