साल 2019 शुरू होते ही पीएम मोदी ने दी बड़ी खुशखबरी, इतने रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

img

नेशनल डेस्क ।। नए साल (2019) पर देश के लोगों को मोदी सरकार ने देश के लोगों को सबसे बड़ा तोहफा देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर में दाम में बड़ी कटौती की है। पिछले एक महीने में देश के लोगों को दूसरी बार खुश होने का मौका दिया है।

एक दिसंबर को भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की थी। एक बार फिर से दाम में कटौती की है। जानकारी के अनुसार नाॅन सब्सिडी गैस सिलेंडर के दाम में 120 रुपए के कम हुए हैं। वहीं दूसरी आेर सब्सिडी गैस सिलेंडर में कंपनियों ने 5.91 रुपए दाम कम किए हैं।

पिछली बार सब्सिडी गैस सिलेंडर 6.2 रुपए दाम कम हुए थे। आपको बता दें जून के बाद से रसोर्इ गैस की कीमतों में 6 बार बढ़ोतरी की गर्इ थी।

आर्इओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश में नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर में 120 रुपए कम होने के बाद दाम 689 रुपए हो जाएंगे। इससे पहले यह दाम 809.50 रुपए प्रति सिलेंडर था।

वहीं दूसरी तरफ सब्सिडी गैस सिलेंडर 5.91 रुपए की कटौती के बाद दाम 494.99 रुपए हो गर्इ है। इससे पहले यह दाम 500.90 रुपए था। इससे पहले एक दिसंबर को तेल कंपनियों ने कीमतों में कटौती की थी। उस समय सब्सिडी वाले रसार्इ गैस सिलेंडर के दाम 6.52 रुपए कम किए थे। वहीं नाॅन सब्सिडी सिलेंडर में 133 रुपए कम किए थे।

फोटो- फाइल

Related News