img

एक ओर ईडी के आठ समन मिलने के बाद भी अरविंद केजरीवाल अब तक पेशी के लिए नहीं गए तो दूसरी तरफ अब अखिलेश भी कुछ ऐसा ही करते दिख रहे हैं। यूपी के पूर्व CM और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को CBI ने पूछताछ के लिए बुलाया है। अवैध खनन मामले में गवाही के लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया।

हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अखिलेश गुरुवार को दिल्ली में CBI के सामने पेश नहीं होंगे। 2019 में हमीरपुर में हुए 2012 से 2016 के बीच अवैध खनन का केस दर्ज किया गया था। इस केस में कई अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव से उस समय की स्थिति की जानकारी ली जानी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का गवाही के लिए दिल्ली जाना मुश्किल है। वहीं CBI के समन को चुनौती देने के लिए वह हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं। पांच साल पहले दर्ज हुए केस को लेकर सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव जी की आज लखनऊ के पार्टी दफ्तर में मीटिंग है। यह मीटिंग पीडीए पर होनी है, इसलिए वे दिल्ली नहीं जाएंगे। 

--Advertisement--