img

देश की सबसे हाई स्पीड ट्रेन यानी कि वंदे भारत ने भारतीय रेलवे को एक अलग पहचान दी है। बल्कि वंदे भारत की मदद से ही अब लोग कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान भी पहुंच जाते हैं। इसी वजह से लोगों के दिल में यह ट्रेन जगह बना चुकी है। जिसे देखते हुए अब मिनी वंदे भारत चलाने की भी तैयारी जोर शोर के साथ चल रही है।

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर मिनी वंदे भारत ट्रेन होगी कैसी और किस किस रूट पर चलेगी या आने वाले दिनों में लोगों को आठ डिब्बे वाली वंदे भारत ट्रेन दिखाई देगी।

जानकारी के मुताबिक यह मिनी वंदे भारत ट्रेन देश के मध्यम वर्ग की सुविधाओं के लिए नई उड़ान है। दरअसल जोधपुर से साबरमती तक पीएम नरेंद्र मोदी ने मिनी मध्य भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस ट्रेन की खास बात यह है कि देश की सबसे छोटी वंदे भारत ट्रेन में शामिल है। यानी जयपुर समेत दूसरे राज्यों में दौड़ने वाली वंदे भारत में 16 कोच है, लेकिन इस ट्रेन में आठ कोच होंगे। रेल मंत्रालय के मुताबिक अभी देशभर में 25 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है, जिनमें से नौ ट्रेनों में आठ कोच वाली है। चार नई आठ कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों के जुड़ने से देश भर में चलने वाली कुल बंद ट्रेनों की संख्या 29 हो जाएगी।

मिनी वंदे भारत में दो कैटेगरी होगी, जिसमें चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास रहेगा। एग्जीक्यूटिव क्लास का चेयरकार से किराया ज्यादा रहेगा। आठ कोच वाली इस ट्रेन में सात एसी चेयरकार और एक एग्जीक्यूटिव क्लास होगी। इसमें 556 यात्रियों की बैठने की क्षमता होगी। वहीं ट्रेन में कैटरिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यात्री अगर खाना भी ऑर्डर करते हैं तो उसका चार्ज फेयर चार्ज में ऐड हो जाएगा।

इस रूट पर चलेगी मिनी वंदे भारत!

भारतीय रेलवे दिल्ली चंडीगढ़, चेन्नई तिरुनेलवेली, लखनऊ प्रयागराज और ग्वालियर भोपाल सहित कई रूटों पर अपनी आठ कोच वाली मिनी मध्यभारत ट्रेन के लिए चार नए रूट शुरू करने की तैयारी कर रही है। स्पीड वंदे भारत की एवरेज स्पीड अभी 80 किलोमीटर प्रतिघंटा के करीब है। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

 

--Advertisement--