img

पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से तैयार हो रही रबी फसल, सब्जी फसल को खासा नुकसान हुआ है। फसल नुकसान से किसान निराश हैं। किसान जैसे तैसे फसल को संवारने में लगे हुए हैं। कई खेतों में धान फसल गिर गई है तो कई ढाल वाले खेतों में पानी की धार चलने लगी है। कटाई- मिंजाई के लिए तैयार खड़ी फसल खेतों में ही झड़ने लगी है, जिससे उत्पादन घटने का अंदेशा बना हुआ है। मैदानों में पानी भरने से अभी कटाई- मिंजाई में कम से कम 15 दिन का और समय लगेगा। ऐसे में हानि का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है।

अबकी दफा  रबी फसल लेने वाले किसान खासे परेशान हैं। आंधी, तूफान, फसल में बीमारी ने किसानों को बहुत रुलाया है। फसल तैयार हो चुकी है और खेतों में पानी की जरूरत नहीं, तब पानी गिर रहा है। मौसम में उतार -चढ़ाव लगातार बना हुआ है। निरंतर वर्षा हो रही है। रोज हो रही बारिश से सूखने की कगार पर पहुंच चुके खेतों में फिर से पानी भर जाता है। किसान खेतों को खाली करने के लिए पानी बहा रहे हैं, जिसके चलते कई खेतों में पानी की धार चलने लगी है। यही नहीं हवा - तूफान के चलते बालियां खेतों में झड़ने लगी हैं। आपको बता दें कि इस साल लकवा के प्रकोप के चलते धान की बालियां सूख गई हैं जो हल्की हवा में टूट रही हैं।

रबी सीजन में धान की खेती करने वाले किसान ने बताया कि रबी धान फसल पककर खेतों में तैयार है। कटाई-मिंजाई शुरू हो गई है। ऐसे मुख्य वक्त पर मौसम में बदलाव आता है और फिर बारिश होती है, तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। धान फसल तेज आंधी-तूफान व वर्षा से झड़ जाएगी। वहीं धान फसल के वर्षा में भींगने से फसल को हानि होने पर फसल प्रभावित होगी। 
 

--Advertisement--