img

अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की नंबर एक महाशक्ति बनने का ख्वाब में बैठा चीन अक्सर ऐसे प्रजेक्ट शुरू कर देता है जिन्हें देखकर दुनिया अचंभित हो जाती है।

चीन अंतरिक्ष में कभी चाँद पर तो कभी मंगल ग्रह पर खुदाई करने की बातें करता है और अब उसने धरती पर ही दस हजार मीटर गहरा गड्ढा खोदने का प्रजेक्ट शुरू कर दिया है।

चीन आखिर ये गड्डा क्यों खोद रहा है इसकी असली वजह का तो अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है और दुनिया बस कयास लगा रही है। इस पूरे प्रोजेक्ट के तहत तेल से भरे शिनजियांग प्रांत में खुदाई का काम तीस मई को शुरू हो गया। खुदाई के दौरान चीनी विशेषज्ञ चट्टान की दस परतों के भीतर गड्ढा करेंगे।

चीन के साइंटिस्ट सुन का कहना है कि ये प्रजेक्ट उतना ही मुश्किल है जितना की स्टील की दो पतली केबल पर एक बड़े ट्रक को चलाना। यानी ये गड्ढा खोदना एक बेहद ही कठिन कार्य है। हालांकि ऐसा नहीं है कि ये सबसे गहरा गड्ढा हो।

इंसान की ओर से बनाया गया दुनिया का सबसे गहरा गड्ढा रूस के कोला प्रायद्वीप है। माना जा रहा है कि चीन का ये अभियान उसके प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के उस आदेश के बाद शुरू हुआ है, जिसमें उन्होंने धरती के अंदर छुपे खनिजों का पता लगाने और प्राकृतिक आपदा के खतरे का आकलन करने के लिए कहा था।

शिनजियांग प्रांत चीन में तेल के भंडार का सबसे बड़ा इलाका है। 2021 में चीनी एक्स्पर्ट से वहाँ के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसके ऊपर डिस्कशन किया था। अब 2023 में से शुरू किया गया है।

हालांकि किसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि ये खुदाई क्यों हो रही है। चीन ने भी दुनिया को इस बारे में नहीं बताया है कि इतना बड़ा प्रजेक्ट उसने क्यों शुरू किया है। ऐसे में अब लोगों को डर है कि कहीं दुनिया में तबाही का ये चीन का कोई नया तरीका तो नहीं है।

--Advertisement--