img

उत्तर भारत में एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर लौट आया है। बीते महीने कई दिनों तक हुई झमाझम बारिश की वजह से। दर्ज की गई थी। मगर अब फिर से कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनने लगी है। हालांकि साउथ के राज्यों में अब भी बारिश जारी है। केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले पांच दिनों तक हीटवेव की चेतावनी है। 5 जून को साउथ ईस्ट अरेबियन सी के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने वाला है। इसकी वजह से उस इलाके में अगले 48 घंटे तक लो प्रेशर एरिया बनेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान में अगले तीन दिनों तक आंधी तूफान आएगा। केरल, लक्ष्यद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा आंधी तूफान, बिजली कड़कने की गतिविधियां और तेज हवाएं चलेंगी।

केरल में 5 जून को और अंडमान और निकोबार में 3 से 6 जून के बीच भारी बारिश होगी। बीते दिन के मौसम की बात करें तो पूर्वी भारत और उसके आसपास पूर्वी एमपी, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलांगना, आंध्र प्रदेश में अधिकतम टेम्परेचर 40 से 46 डिग्री के बीच रहा। इसके साथ साथ देश के अन्य हिस्सों में अधिकतम टेम्परेचर 40 डिग्री से कम दर्ज किया गया। बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हीट वेव की स्थिति देखी गई।

अगले 5 दिनों में इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में ज्यादतर टेम्परेचर 4 से 6 डिग्री। और अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत में दो तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में अलग अलग जगहों पर आने वाले वक्त में वर्षा हो सकती है। 

--Advertisement--