img

आज से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल कम होने का नाम नहीं लेता है। इसी तरह पेट्रोलियम कंपनियों ने बीते महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। मगर कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में भी बेतहाशा इजाफा हुआ है। अब होटल, बेकरी जैसे कारोबारियों को बड़ी राहत दी गई है।

मीडिया सूत्रों ने बताया कि कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91.50 रुपए की कटौती की है। इसके चलते दिल्ली में यह गैस सिलेंडर आज से 2,028 रुपए में मिलेगा। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मार्च महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। अब इसमें से 92 रुपए कम कर दिए गए हैं। इससे व्यापारियों को थोड़ी राहत मिलेगी।

अलग-अलग शहरों में रेट कुछ इस प्रकार हैं

इस कटौती के बाद अलग अलग शहरों में दरों में भी बदलाव किया गया है। कोलकाता में कीमतें 2132 रुपए, मुंबई में 1980 रुपए, चेन्नई में 2192।50 रुपए हो गई हैं। घरेलू गैस की दरें दिल्ली में 1103 रुपए, मुंबई में 1112।5 रुपए, कोलकाता में 1129 रुपए और चेन्नई में 1118।5 रुपए पर समान हैं। बीते महीने रेट में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

--Advertisement--