img

झारखंड में एक फौजी की पत्नी के साथ चार दरिंदों ने दुष्कर्म किया। एक रेपिस्ट पहले से ही महिला के घर में छिपा हुआ था। रात में फौजी की पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ सोई थी। अचानक 12 बजे उसने कमरे में चार युवकों को देखा। दरिंदो ने पीड़िता के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने कहा कि तुम्हारी सिस्टर भी कुछ दिन पहले यहां आई थी। हम चाहते तो उसके साथ भी ऐसा ही करते मगर हमें तुमसे हिसाब बराबर करना था। इसके बाद युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। नामकुम इलाके की यह घटना है। पीड़िता का पति लद्दाख में भारत माता की रक्षा कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों को कस्टडी में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने एक प्लॉट लेने के बाद बोरिंग करवाने और घर बनवाने के दौरान कुछ लोगों से नोकझोक हो गई थी। युवकों का कहना था कि बोरिंग करवाने और घर बनवाने का ठेका उन्हें दिया जाए क्योंकि वे पड़ोस के हैं. ऐसे में बहुत बहस के बाद पीड़िता के पति ने घर बनवाने का ठेका स्थानीय लोगों को दे दिया. निर्माण के दौरान पिलर टेढ़े-मेढ़े बनाने के बाद फौजी ने उनसे काम वापस ले लिया और दूसरे ठेकेदार को निर्माण कार्य सौंप दिया।

तत्पश्चात, आरोपियों से फौजी पति का बहुत विवाद भी हुआ था। पीड़िता ने बताया कि रात में बलात्कार के दौरान सभी युवक बहुत गुस्से में थे।

--Advertisement--