img

कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों को पपीता बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। जिन लोगों के शरीर में शुगर लेवल कम हो उन्हें पपीता बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान पपीता खाने से नुकसान हो सकता है। पीलिया होने के बाद हमें पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए।

पपीते में मौजूद पपेन गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। त्वचा की एलर्जी वाले लोगों को पपीता खाने से बचना चाहिए। जिन लोगों को लेटेक्स से एलर्जी है उन्हें भी पपीता नहीं खाना चाहिए।

जानकारी के अनुसार, फलों को रात के बजाय किसी भी टाइम खाया जा सकता है। मगर पपीता को सवेरे खाली पेट या ब्रेक फास्ट में खाना अच्छा माना जाता है। नाश्ते में पपीते का जूस भी पी सकते हैं।

बता दें कि पपीते में पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है जो दूध और दूध से बनी चीजों में मौजूद प्रोटीन के पाचन में बाधा उत्पन्न करता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं और पेट दर्द हो सकता है। इसलिए, पपीता खाने से ठीक पहले या बाद में दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन करने से बचना ही ठीक रहता है। 

--Advertisement--