img

दुनिया का सबसे अमीर शख्स कौन है? जब आपसे यह सवाल पूछा जाएगा तो आप एलन मस्क, जेफ बेजोस, बिल गेट्स या मुकेश अंबानी का नाम लेंगे। मगर, दुनिया में एक परिवार ऐसा भी है, जिसकी संपत्ति इन सभी से कई गुना ज्यादा है। इस शाही परिवार के सामने दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन भी खुद को गरीब महसूस करेंगे।

हम जिस परिवार की बात कर रहे हैं वह सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का है। प्रिंस सलमान वर्तमान में सऊदी अरब के प्रधानमंत्री भी हैं। 2017 में क्राउन प्रिंस के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद से, मोहम्मद ने कई सामाजिक और आर्थिक सुधारों का नेतृत्व किया है।

सऊदी अरब के शासक शाही परिवार को हाउस ऑफ़ सऊद कहा जाता है। इस परिवार में 15000 सदस्य हैं। सऊद हाउस की कुल संपत्ति 1.4 ट्रिलियन डॉलर है। यह ब्रिटिश शाही परिवार की कुल संपत्ति का 16 गुना है। दिलचस्प बात यह है कि इस परिवार के सदस्य कई धर्मार्थ संगठनों के माध्यम से जरूरतमंदों को धन मुहैया कराते हैं और सऊदी लोगों में निवेश करते हैं। हाल ही में, परिवार ने महिला उद्यमियों के लिए विश्व बैंक के कोष में लाखों का योगदान दिया है।

एलन मस्क, बिल गेट्स और रतन टाटा की कुल संपत्ति हाउस ऑफ सऊद से भी कम है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क की कुल संपत्ति 251.3 अरब डॉलर है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति 119.6 अरब डॉलर और मुकेश अंबानी की संपत्ति लगभग 100 अरब डॉलर है। उनकी संयुक्त संपत्ति सऊद राजवंश से कम है।

--Advertisement--