05 सितम्बर 2020 राशिफल: इन राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी

img

मेष: वाणी पर संयम रखें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होना आपसी रिश्तों में तनाव देगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन से व्यर्थ का तनाव मिल सकता है, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखना ही हितकर होगा।

मिथुन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिल सकता है, लेकिन वैचारिक मतभेद रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में जोखिम न उठाएं।

कन्या: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। उदर विकार या छूत के रोग से बचें। सतर्क रहकर काम करें।

वृश्चिक: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धन हानि, झगड़ा-विवाद की आशंका है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। वाणी पर संयम रखें और सतर्क रहें।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

मकर: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Related News