मरने के 10 घंटे बाद अचानक जिंदा हो गई बुजुर्ग महिला, देखकर उड़े लोगों के होश

img

अजब-गजब॥ मृत्यु के बाद किसी का जिंदा होन नामुमकिन है। लेकिन कुदरत के करिश्मे को देख हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही कुछ 83 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के साथ भी हआ। वह बीते कुछ वक्त से कोमा में थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन महिला को दफनाने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक महिला जीवित हो गई। ये देख सभी लोग चौंक गए।

मामला यूक्रेन के स्टिरजावका सिटी का है। बुजुर्ग का नाम जीनिया दिदुख है। वह 83 साल की हैं। बीते रविवार को वह स्टेज 3 कोमा में चली गई थीं। उनके परिवार वालों ने उपचार के लिए घर पर ही चिकित्सकों को बुलाया। जांच में पता चला कि उनकी हालत गम्भीर है और उनके बचने की उम्मींद कम न के बराबर है। इसलिए जीनिया के परिवार वालों ने घर पर उनकी सेवा करने का फैसला लिया। अचानक जीनिया की सांसे थम गईं। परिजनों ने मौत की पुष्टि के लिए डॉक्टर को बुलवाया। उन्होंने जीनिया को मृत घोषित कर उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी दे दिया।

जीनिया के अंतिम यात्रा के लिए कब्र खोदने वाले को बुलाया गया। साथ ही पुजारी को भी बुलाया गया। इन प्रक्रिया में लगभग दस घंटे बीत गए। तभी अचानक महिला जिंदा हो गई। इस बात का पता जीनिया की बेटी को सबसे पहले लगा। उनके अनुसार, जब उन्होंने अपनी मां का माथा छुआ, जो गर्म था। तब उन्हें लगा कि उनकी मां अभी जिंदा है।

पढ़िएःकोरोना की भारत में दस्तक के बीच प्रधानमंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट

इसके बाद वो उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए, जहां पता चला कि वो स्टेज-3 कोमा में थीं। इस अवस्था में मनुष्य जिंदा रहते हुए भी मृत जैसा लगता है। चिकित्सकों ने लगभग एक सप्ताह तक जीनिया को अपनी देखरेख में रखा, जिसके बाद उन्हें होश आ गया। जीनिया का इलाज करने वाले डॉक्टर व्लादीमीर चेबोतारेव का कहना था कि उन्होंने अपने 37 बरस के करियर में ऐसा मामला कभी नहीं देखा।

Related News