img

लखनऊ ।। समाज में लोगों की सहभागिता बहुत जरूरी है। इसी क्रम में बनाई गई विश्वकर्मा वेलफेयर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी भिलाई में बखूबी अपने काम को अंजाम दे रही है। हाल ही में सोसायटी के लाभांश का वितरण किया गया।

सोसाइटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र शर्मा ने सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। सोसाइटी की प्रबंध कार्यकारिणी समिति द्वारा मंजूर प्रस्ताव को आम सभा में रखा गया। इसे सभी सदस्यों से ध्वनि मत से पारित कर लागू करने को लेकर सहमति दी। इसके बाद वर्ष 2016 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करते हुये प्रवीण चन्द्र शर्मा ने बताया कि सोसाइटी विगत 11 वर्षों से निर्विवाद रूप से संचालित है, उम्मीद करते है सभी सदस्यों से आगे भी इसी प्रकार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों को भी सोसाइटी का सदस्यता प्रपत्र, ऋण प्रपत्र, पेनाल्टी, शेयर वैल्यू, आवर्ती जमा राशि की जानकारी दी गयी एवं मेंबर्स पॉकेट डायरी वितरित की गई, जिसमे सोसाइटी के सदस्यों का नाम, सदस्यता क्रमांक, पता एवं मोबाइल नंबर अंकित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुबाष शर्मा एवं विशेष अतिथि सुशील शर्मा, प्रदीप शर्मा, कांतिलाल विश्वकर्मा, देवीप्रसाद शर्मा एवं कुलदीप पांचाल के करकमलों से सदस्यों को लाभांश प्रदान का किया गया। सभा के अंत में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर सुभाष शर्मा, प्रवीण चन्द्र शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, ईश्वर दयाल शर्मा, देवी प्रसाद शर्मा, पारसनाथ शर्मा, उमेश विश्वकर्मा, बीके. शर्मा, ओपी. शर्मा, सतेंद्र विश्वकर्मा, श्याम कु. शर्मा, विजय विश्वकर्मा, उपेन्द्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र शर्मा, दरोगा शर्मा, गिरधरगोपाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, रामनिवास शर्मा, विजय कु. शर्मा, प्रदीप शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, हीरालाल शर्मा, अशोक विश्वकर्मा, मुकेश शर्मा, नारायण प्रसाद विश्वकर्मा, कांतिलाल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, मोहन शर्मा, विजय शर्मा, चन्दन विश्वकर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा, डॉ. रामलाल शर्मा, दीपक कु. विश्वकर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, सुभाष पांचाल, बरमेश्वर शर्मा, कृष्णानंद विश्वकर्मा, अक्षय लाल शर्मा, बसंत शर्मा, रामनरेश शर्मा, रविन्द्र शर्मा, सुदामा शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, लालबहादुर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रामनयन विश्वकर्मा, शिवलाल सोनवाने, त्रिभुवन शर्मा, रामसमुझ शर्मा, राजा आनंद शर्मा, ताराचंद शर्मा इत्यादि बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य उपस्थित हुए।

फोटोः लाभांश का वितरण करते हुए सोसायटी के सदस्यगण।

--Advertisement--