28 जून 2020 राशिफल: इन राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं

img

मेष: पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है, लेकिन व्यावसायिक मामलों में जो पुरुषार्थ चल रहा है, वह सार्थक परिणाम देगा। आशावान बनें।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

मिथुन: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। व्यावसायिक स्तर पर प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन रोग या शत्रु के कारण मन खिन्न हो रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति बनेगी, लेकिन सचेत रहें।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद या तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी, लेकिन उसके लिए पुरुषार्थ करना आवश्यक है। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ: रोग और शत्रु तनाव का कारण होंगे। कुछ आर्थिक समस्याएं रहेंगी। कुछ व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।

देश में इन आठ राज्यों मे ही कोरोना के 85.5 प्रतिशत मामले, 87% मौतें

Related News