इस राज्य में 24 घंटों में 499 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, विभाग में 1,273 एक्टिव केस

img

मुंबई: पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 499 पुलिस कर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि संक्रमित कर्मियों में 95 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 821 पुलिस अधिकारी और 3,269 पुलिस कर्मी (कुल 4,090) वर्तमान में महाराष्ट्र में होम आइसोलेशन सहित विभिन्न सुविधाओं में भर्ती हैं।

corona positive update

आपको बता दें कि मार्च 2020 में महामारी फैलने के बाद से महाराष्ट्र में कुल संक्रमित पुलिस अधिकारियों की संख्या 5,854 है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांस्टेबल से लेकर सहायक उप निरीक्षक रैंक के कुल 40,959 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए। अब तक, महाराष्ट्र पुलिस बल के 46 अधिकारियों और 459 कर्मियों ने COVID ​​-19 के कारण दम तोड़ दिया है।”

गौरतलब है कि मुंबई में अब तक कुल 10,666 पुलिस कर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 126 की मौत हो गई। वर्तमान में, मुंबई पुलिस बल में सक्रिय मामलों की संख्या 1,273 है। —

Related News