7 IAS अधिकारियों के तबादले, प्रभांशु कमल बने पीईबी के अध्यक्ष

img

भोपाल॥ राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरूवार को फिर सीनियर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों की पदस्थापना में फेरबदल किया। 7 अफसरों की नई पदस्थापना की गयी है, वहीं एक अफसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त प्रभांशु कमल को अध्यक्ष प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड बनाया गया है।

इनके अलावा अपर मुख्य सचिव केके सिंह को कृषि उप्तादन आयुक्त, तथा अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग एवं अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (मानव अधिकार प्रकोष्ठ) तथा विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ (अतिरिक्त प्रभार) तथा अपर मुख्य सचिव (समन्वय) मुख्य सचिव कार्यालय बनाया गया है। पीईबी के अध्यक्ष आईसीपी केशरी को अपर मुख्य सचिव वाणिज्यिक कर एवं सह आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली तथा अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार)बनाया गया है।

विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, नर्मदा विकास घाटी प्रधिकरण, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास विभाग, प्रबंध संचालक, नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिडेट एवं सह सदस्य (पुनर्वास), नर्मदा घाटी विकास प्रधिकरण तथा अपर मुख्य सचिव अनुसूचित जन जाति कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार)बनाया गया है। वहीं डॉ. मसूद अख्तर को आयुक्त अनुसूचित कल्याण के साथ प्रबंध संचालक अजा वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पढि़ए-OMG!! मुख्यमंत्री हो तो ऐसा, आधी रात को पैदल चलकर घर पहुंचा ये नेता

आयुक्त नगर निगम ग्वालियर संदीप कुमार माकिन को संचालक भोपाल गैस त्राषदी, राहत एवं पुनर्वास भोपाल और अपर कलेक्टर जबलपुर हर्ष दीक्षित को आयुक्त नगर निगम ग्वालियर बनाया गया है।

Related News