ऑक्सीजन की कमी से एक डाक्टर समेत 8 लोगों की मौत, इतने सौ मरीजों की जान संकट में

img

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण आठ मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर बंकटा ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

image_2021-05-01_190754

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण आठ मरीजों की मौत हो गई, जिनमें एक अस्पताल का डॉक्टर भी शामिल है। अस्पताल का कहना है कि उनको आए दिन ऑक्सीजन की किल्लत झेलनी पड़ रही है, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

300 मरीजों की जान संकट में

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ‘यहां भर्ती आठ मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हो गई है। इनमें छह आइसीयू में भर्ती थे, जबकि दो वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण सभी आठ मरीजों की जान चली गई है। जबकि अस्पताल में भर्ती तकरीबन 300 मरीजों की जान भी संकट में है।

Related News