img

Up Kiran, Digital Desk: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही कई इलाकों में बूंदाबांदी और हवाएं चल रही हैं। 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। एक हफ्ते से भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

हालांकि पंजाब में तापमान अभी भी सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बठिंडा में सबसे अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद राज्य में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। ऐसे में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही अमृतसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बरनाला, संगरूर और लुधियाना जिलों में कुछ स्थानों पर लू और गर्म रातें होने की संभावना है।

 

--Advertisement--