_1259234572.png)
Up Kiran, Digital Desk: वास्तु शास्त्र न केवल घर के निर्माण और दिशा पर आधारित है बल्कि इसमें पेड़ों और पौधों का भी विशेष महत्व बताया गया है। सही पेड़-पौधे घर में सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं वहीं कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर में लगाना अशुभ माना गया है। इस खबर में हम जानेंगे कि कौन से पेड़-पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए और क्यों।
पहला पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली का पेड़ घर में लगाना वर्जित है। माना जाता है कि इमली से निकलने वाली ऊर्जा घर में नकारात्मकता फैलाती है। इसके कारण मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह की संभावना बढ़ जाती है।
दूसरा पेड़
पीपल का पेड़ धार्मिक दृष्टि से बहुत पवित्र माना जाता है और इसकी पूजा भी की जाती है मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत या दीवार पर पीपल का उगना अशुभ माना गया है। इससे घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है।
तीसरा पेड़
घर में कांटेदार पौधों जैसे कैक्टस आदि को रखने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये पौधे घर में तनाव और झगड़ों को जन्म देते हैं। ऐसे पौधों से निकलने वाली ऊर्जा कठोर और चुभने वाली मानी जाती है जो पारिवारिक संबंधों को प्रभावित कर सकती है।
चौथा पेड़
आंवला सेहत के लिए जरूर फायदेमंद है मगर वास्तु शास्त्र में इसे घर में लगाने की मनाही है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में आर्थिक तंगी और समृद्धि में कमी आती है।
पांचवा पेड़
वहीं दूसरी ओर नींबू का पेड़ वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से गृह क्लेश दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। नींबू को बुरी ऊर्जा को अवशोषित करने वाला माना गया है।
--Advertisement--