img

Up kiran,Digital Desk : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में लगभग एक करोड़ नकली वोट जोड़वाए हैं और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। यह बयान उन्होंने लखनऊ से एसआईआर (Special Intensive Revision) से जारी कच्ची मतदाता सूची को लेकर दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस मतदाता सूची से पहले संपूर्ण देश परेशान था, उसी के कारण अब भाजपा के लोग खुद परेशान हैं। उनका आरोप है कि भाजपा ने वोट बढ़ाने के लिए दबाव बनाया और फर्जी वोट डलवाए गए, खासकर उसके अपने बूथों पर। उन्होंने कहा कि इस मामले में नकली वोट बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और एफआईआर होनी चाहिए। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वोटों का खेल भाजपा के पक्ष में इसलिए किया गया क्योंकि उनके वोट कट गए हैं। सपा प्रमुख ने इस मुद्दे को लेकर गुपचुप बैठकों पर भी सवाल उठाए और कहा कि अब उन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने स्पष्ट किया है कि अभी केवल प्रारंभिक मतदाता सूची जारी हुई है और 6 मार्च को अंतिम सूची जारी होगी, जो निर्णायक होगी। इसके अलावा मतदाता, यदि किसी कारणवश प्रारंभिक सूची में नाम नहीं देखते हैं, तो फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जोड़ा सकते हैं। 

यह बयान राजनीतिक विवाद के बीच आया है, जहाँ मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सपा सहित कई विपक्षी दलों ने गड़बड़ियों और साजिशों के आरोप लगाए हैं।