img

लखनऊ। पर्यावरणविद एवं सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांग चुक और उनके साथियों की गिरफ्तारी के खिलाफ देश में आक्रोश है। तमाम संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांग चुक के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। इसी क्रम में समता संपर्क अभियान उत्तर प्रदेश के संयोजक विजय श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांग चुक की गिरफ्तारी को केंद्र सरकार का अधिनायकवादी रवैया करार दिया है। उन्होंने कहा कि सोनम वांग चुक की मांगें लोकतांत्रिक हैं। उन्हें राजघाट जाने देने चाहिए।

समता संपर्क अभियान उत्तर प्रदेश के संयोजक विजय श्रीवास्तव ने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा कि गांधी जयन्ती के पहले पर्यावरणविद एवं सोशल एक्टिविस्ट को राजघाट जाने से रोकना अलोकतांत्रिक और सत्याग्रह का अपमान है। विजय श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार को लद्दाख की जनता की लोकतान्त्रिक मांगों को मानते हुए उन्हें संवैधानिक अधिकार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत गांधी, लोहिया, जेपी और किशन पटनायक का देश है।

गौरतलब है कि लद्दाख को पूर्णराज्य का दर्जा देने और उसे संबिधान की 6ठवीं सूची मे शामिल  करने की मांग को लेकर पर्यावरणविद एवं सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांग चुक लद्दाख से दिल्ली तक शांति मार्च निकाल रहर थे।  वह अपने समर्थकों के साथ राजघाट तक जाना चाहते थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर ही समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्र सरकार के इस कदम को राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने तानाशाही एवं अलोकत्रांत्रिक करार दिया है। 

--Advertisement--